गर्मियों में जरूर खाइए ये फल, कई बीमारियों से बचेगा आपका शरीर

गर्मियों में जरूर खाइए ये फल, कई बीमारियों से बचेगा आपका शरीर

सेहतराग टीम

फल सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इसलिए हमें फलों का सेवन हर मौसम में करना चाहिए। वहीं गर्मियों के मौसम में जितना हो सके फल ही खाना चाहिए और ये ध्यान देना चाहिए कि वो हमारी सेहत को इस मौसम में लाभ पहुंचाएंगे। क्योंकि इस मौसम में कई ऐसे फल होते हैं जिसे खाने के बाद एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए यदि गर्मी में बाहर निकले हैं तो पता होना चाहिए कि हमें कौन सा फल खाना चाहिए, सुबह के समय गर्मियों में किस फल को खाने से कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। आइए जानिए गर्मियों में किस फल का सेवन करना होता है लाभदायक।

पढ़ें- जानिए, केला खाने से किन बीमारियों में फायदा मिलता है और इसमें मौजूद न्यूट्रिशन

केला

गर्मियों में सुबह उठकर दूध के साथ केला खाने से आपको फायदा पहुंचेगा। कब्ज की समस्या का भी निवारण होगा। कोशिश करें कि ज्यादा केले न खाएं। एक या दो केले खाना आपके लिए पर्याप्त होगा और आपको बार-बार भूख भी नहीं लगेगी लेकिन यदि आपने ज्यादा केले खा लिए तो पूरे दिन आपको पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। केला खाने के ठीक बाद खाना न खाएं।

नारियल

नारियल का पानी गर्मियों में तो प्रतिदिन पीना चाहिए। निर्जलीकरण की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं और इस मौसम में पेट की गड़बड़ भी होती रहती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि एसिडिटी या पेट के छालों से राहत पाने के लिए किसी अन्य घरेलू उपाय को आजमाने की बजाय सुबह- शाम नारियल पानी पिएं। सुबह खाली पेट नारियल पानी न पिएं। थोड़ा कुछ खाने के बाद इसका सेवन करें।

तरबूज

जब वातावरण में तापमान बहुत अधिक बढ़ जाए तो तरबूज खाएं, ये आपको अंदर से शीतलता पहुंचाएगा। धूप में किसी काम से निकले हैं तो बाहर का कुछ खाने की बजाय तरबूज खाएं। तरबूज में बहुत अधिक मात्रा में पानी और पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए ये किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसे रोज खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है और कोई भी व्यक्ति इसका सेवन कर सकता है।

अंगूर

गर्मी में अंगूर बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। त्वचा में यदि रूखापन है तब भी अंगूर का सेवन आपको इस समस्या से राहत दिलाता है। यदि आप अचानक से कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो अंगूर खा लें, इससे आपको तुरंत शक्ति मिल जाएगी। रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए इस फल का सेवन लाभदायक हो सकता है।

मौसंबी

गर्मी में मौसंबी खाने से शरीर को बहुत लाभ पहुंचता है। मौसंबी खाने से शरीर को ऊर्जा तो मिलती है, साथ ही यह शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है। यदि आप धूप में कहीं बार निकले हैं और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं तो मौसंबी का जूस पीकर खुद को तरोताजा करें। दोपहर में इसका सेवन करने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें-

किडनी कभी भी अचानक नहीं फेल होती, शरीर पहले देता है ये संकेत

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।